पटरी से उतरी नॉर्थ ईस्ट सुपरफास्ट ट्रेन, मची चीख पुकार, 100 से अघिक घायल, हेल्पलाइन नंबर जारी
ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। नॉर्थ ईस्ट सुपरफास्ट ट्रेन पटरी से उतर गई है। ट्रेन के पटरी से उतरते ही बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 100 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।
यह भयानक हादसा बिहार के आरा-बक्सर के बीच हुआ है। बताया जा रहा है कि ट्रेन की कई बोगी पटरी से उतर गई है। बक्सर जिले के रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन पर नॉर्थ ईस्ट सुपरफास्ट ट्रेन के 21 डिब्बे पटरी से उतर गए।

ट्रेन नंबर-12506 नॉर्थ ईस्ट सुपरफास्ट एक्सप्रेस आनंद विहार टर्मिनल से कामाख्या जा रही थी। दानापुर मंडल के रघुनाथपुर स्टेशन के पास ट्रेन के कुछ डिब्बे रात 21.35 बजे पटरी से उतर गए। लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। पटना जंक्शन (पीएनबीई) - 9771449971, दानापुर (डीएनआर) - 8905697493, आरा (एआरए)- 8306182542, सामाख्याली जंक्शन (सीओएमएल सीएनएल) - 7759070004 नंबर पर लोग संपर्क कर सकते हैं।
Bihar | 3 coaches of North East Superfast train derailed at Raghunathpur railway station in Buxar district. More details awaited: Railway official pic.twitter.com/0CDccaaU3a
— ANI (@ANI) October 11, 2023
दुर्घटना राहत वाहन मेडिकल टीम और अधिकारियों के साथ घटना स्थल के लिए रवाना हो गया है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बक्सर और आरा के डीएम और एसपी से बात की है। उन्हें घायलों के लिए उचित व्यवस्था करने और संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द घटना स्थल पर भेजने का निर्देश दिया है।
केंद्रीय मंत्री और बक्सर से सांसद अश्विनी कुमार चौबे ने हादसे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हमारे बक्सर क्षेत्र में एक दुखद घटना घटी है। नॉर्थ ईस्ट सुपरफास्ट ट्रेन के कुछ डिब्बे रघुनाथपुर स्टेशन पर पटरी से उतर गए हैं। उन्होंने कहा कि मुझे पता चला है कि 3 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। मैंने डीजी एनडीआरएफ, मुख्य सचिव, डीएम, डीजी और जीएम रेलवे से बात की है। मैंने अपने कार्यकर्ताओं से अपील की है और वे बचाव कार्य में लगे हुए हैं। मेडिकल टीमें भेजी गई हैं। बचाव अभियान जारी है। मैं भी रघुनाथपुर, बक्सर जा रहा हूं।
यह भी पढ़ें- UP News: छात्रा को ट्रेन के आगे फेंका, एक हाथ और दोनों पैर कटे, सीएम योगी ने लिया सख्त एक्शन, जानिए पूरा मामला












Click it and Unblock the Notifications